संवाद न्यूज एजेंसी
होशियारपुर। माहिलपुर शहर के बाहरी इलाके में ट्रक यूनियन के सामने टूरिस्ट बस और ट्राॅले की टक्कर में शिक्षक की मौत हो गई। हादसे में बस में सवार पिता-पुत्र को भी चोटें आई हैं।
रविवार को जम्मू से दिल्ली जा रही टूरिस्ट बस हादसे का शिकार हो गई। बस में गांव भंगाला निवासी गगनदीप सिंह महाजन (30) भी सवार था। महिलपुर शहर के बाहरी इलाके में बस ट्राॅले से टकरा गई। हादसे में गगनदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बस में सवार कश्मीर निवासी नजर मोहम्मद पुत्र गुलाम मोहम्मद और मोहम्मद आसिफ पुत्र नजर मोहम्मद घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल माहिलपुर में भर्ती करवाया गया। गगनदीप पोजेवाल के एक आदर्श स्कूल में शिक्षक था। हादसे के बाद मौके पर पहुंची थाना माहिलपुर पुलिस ने आगामी की कार्रवाई शुरू की। थानेदार सतनाम सिंह ने बताया कि गगनदीप बस में आगे की साइड बैठा था।