फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: लड़की पक्ष ने शादी का दबाव डाला, युवक नहर में कूदा

Sun, 06 Jul 2025 10:32 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। लड़की पक्ष की तरफ से शादी करने का दबाव डालने पर युवक ने नहर में छलांग लगा दी। पानी का बहाव तेज होने पर उसका सुराग नहीं लग पाया है। इस मामले में थाना मक्खू पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह निवासी पट्टी जिला तरनतारन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे गुरलाल सिंह (34 साल) का गांव की ही लड़की जसबीर कौर के साथ प्रेम-प्रसंग था। लड़की के दूसरी जाति के होने पर उसने उसके साथ बेटे की शादी नहीं की। लड़की वाले गुरलाल पर शादी करने का दबाव डाल रहे थे। बार-बार बेटे को फोन कर परेशान कर रहे थे। तीन जुलाई को जसबीर कौर ने फोन कर उसके बेटे को हरिके पत्तन स्थित गुरुद्वारे पर बुलाया। वहां लड़की के परिजन भी मौजूद थे। बेटे की लड़की के परिजनों के बीच बहस हो रही थी। भूपेंद्र ने कहा कि वह भी बाइक लेकर बेटे के पीछे-पीछे हरिके पत्तन पहुंच गया था। जब बेटे की लड़की के परिजनों के बीच बहस हो रही थी तो वह दूर से खड़ा देख रहा था। उसके सामने ही उसके बेटे ने राजस्थान फीडर नहर में छलांग लगा दी। भूपेंद्र का आरोप है कि उसके बेटे ने जसबीर कौर, गुरप्रीत सिंह व अमरजीत कौर निवासी पट्टी जिला तरनतारन से तंग आकर नहर में छलांग लगाई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें