फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने 5624 पुलिस मुलाजिमों को दी तरक्की

Thu, 15 Dec 2016 07:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
Sukhbir Singh Badal - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने सूबे के 5624 पुलिस मुलाजिमों को पदोन्नति किया। पीएपी कांप्लैक्स में वीरवार को उपमुख्यमंत्री ने पंजाब पुलिस के 5624 मुलाजिमों को प्रमोशन दी। इसके तहत 4188 सिपाहियों को हवलदार, 1263 हवलदारों को एएसआई और 173 एएसआई को सब इंस्पेक्टर बनाया गया।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से पुलिस में नए नियम बनाए जा रहे हैं। इसके तहत विभाग में भर्ती होने वाला हर एक सिपाही कम से कम सब इंस्पेक्टर रैंक से रिटायर्ड होगा। पुलिस जवानों की ओर से की मांग को मानते हुए डिप्टी सीएम ने मौके पर ही डीजीपी सुरेश अरोड़ा को निर्देश जारी किए कि पुलिस मुलाजिमों को सप्ताह में एक दिन छुट्टी का फैसला जल्द बनाया जाए। उन्होंने कहा कि मुलाजिमों की सहूलतों के लिए खोली गई कैंटीनों में मिलने वाले सामान पर 14.5 फीसदी वेट को कम कर 5.5 फीसदी किया जाएगा।

डिप्टी सीएम ने कहा कि पुलिस मुलाजिमों को कहीं दूर ड्यूटी पर जाने में आने वाली मुश्किलों के हल पर जालंधर, अमृतसर, बठिंडा और पटियाला में पक्के बैरकों का निर्माण हो रहा है। बादल ने पंजाब आर्म्ड पुलिस कांप्लैक्स (पीएपी) के ढांचे को मजबूत करने के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुलाजिमों को विश्व स्तरीय सुविधायें उपलब्ध करवाई जाएंगी। हर साल बेहतरीन काम करने वाले 25 मुलाजिमों को प्रशंसा पत्र और नगद इनाम राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर एडीजीपी दिनकर गुप्ता, एडीजीपी संजीव कालड़ा, आईजी अरुण पाल सिंह, डिप्टी कमिश्नर कमल किशोर यादव, पुलिस कमिश्नर अर्पित शुक्ला समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें