फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर काउंसिल सफाई सेवकों की हड़ताल शुरू

Wed, 14 Sep 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
हड़ताल - फोटो : demo
विज्ञापन
सफाई सेवक यूनियन पंजाब के आह्वान पर नगर काउंसिल सफाई सेवकों ने बुधवार से दो दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। यूनियन की ओर से नगर काउंसिल के अध्यक्ष हरपाल सिंह बेदी को अपनी मांगों के बारे में ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन


सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष विजयी कुमार कलोसिया ने बताया कि इलाके में दो दिन उनकी यूनियन की हड़ताल रहेगी। इस दौरान रोष, धरने और मटका फोड़ प्रदर्शन भी किए जाएंगे। कलोसिया ने बताया कि बीते लंबे समय से सफाई कर्मचारियों की मांगें लटकती आ रही है।

उनकी मांग है कि कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का किया जाए, पेंशन स्कीम लागू की जाए, पीएफ लागू किया जाए, ठेकेदारी सिस्टम बंद किया जाए। अगर उनकी ये मांगे तुरंत मानी न गई तो वे संघर्ष को तेज करने कि लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष मंगत राम रोजिया, राज कुमार, मंगत संगेलिया, सुनील कुमार, पप्पू संगेलिया, सुखबीर सिंह, विक्की सहेरा, जगन्नाथ और पप्पू मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें