फिरोजपुर रेल मंडल कायार्लय में आयोजित समारोह में रेल कर्मी को पुरस्कार देकर सम्मानित करते अतिथि।
- फोटो : अमर उजाला
राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत रेल मंडल कार्यालय फिरोजपुर की ओर से रेलवे अधिकारी क्लब में राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
इसमें मुख्य मेहमान के तौर पर रेल डिवीजन फिरोजपुर के डीआरएम अनुज प्रकाश ने शिरकत की। इस मौके पर एडीआरएम अशुतोष पंत व हिंदी अधिकारी जिर्तेंद्र पाल सिंह उपस्थित थे।
स्टेशन अधीक्षक छोटू राम निर्मल ने सरस्वती वंदना गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर डीआरएम ने रेलकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी में कामकाज करने के अलावा हस्ताक्षर भी हिंदी में करो।
सरकारी फाइलों में भी हिंदी में कामकाज करने की आदत डालें। हिंदी अधिकारी जिर्तेंद्र पाल सिंह ने बताया कि एक सितंबर से चौदह सितंबर तक रेल मंडल कार्यालय में हिंदी पखवाड़ा मनाया गया। 108 रेल कर्मियों को नगद व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रेलकर्मियों ने गीत, कविताएं व रचनाएं सुनाई।