फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: तेज रफ्तार ऑल्टो ने खड़े ट्रैक्टर-ट्राली को मारी टक्कर, दो की मौत, एक जख्मी

Tue, 21 Nov 2023 09:49 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
मोगा के गांव बुट्टर कलां में हादसे की घटना मौके पर लगे सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोगा। मोगा के गांव बुट्टर कलां में एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार का संतुलन बिगड़ गया जिससे वह खड़े ट्रैक्टर-ट्राली में टकराई, इससे दो की मौत व एक जख्मी हो गया। वहीं, सारी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
बेअंत सिंह के अनुसार वह अपनी माता के साथ अपने दादा को मोगा में किसी डॉक्टर के पास दवा लेने जा रहे थे कि बुट्टर कलां के लिंक रोड पर इनकी कार का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह खड़े ट्रैक्टर-ट्राली से जा टकराई। इसमें दादा मेहर सिंह और मां हरप्रीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई और वह जख्मी हो गया। उसे मोगा मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई ने बताया कि मेहर सिंह की बहु और उनका पोता, मेहर सिंह को मोगा के किसी डॉक्टर के पास से दवा दिलवाने जा रहे थे। जाते समय बुट्टर कलां लिंक रोड पर इनकी कार का संतुलन बिगड़ गया और वह एक खड़े ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। इसमें मेहर सिंह और उनकी बहु हरप्रीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई। मेहर सिंह के पोते बेअंत सिंह को मोगा मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोगा सरकारी अस्पताल भेज दिया गया परिवार के बयान के आधार पर जो भी कार्रवाई होगी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें