फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरदास मान ने मांगी माफी: हिंदी को पहली भाषा और पंजाबी को बताया था माैसी, अब भावुक होकर कहा-गलती हो गई

Sat, 21 Sep 2024 01:34 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर

सार

कनाडा दाैरे के दौरान एक चैनल को दिए इंटरव्यू में गुरदास मान ने कहा था कि हमारी पहली भाषा हिंदी है और फिर पंजाबी। इसके बाद उनकी इस बात को लेकर काफी विवाद छिड़ गया था। इस पर लोगों ने गुरदास मान को बुरा भला भी कहा और जमकर उनका विरोध भी किया गया।
विज्ञापन
गुरदास मान - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी मातृभाषा को लेकर विवादों में घिरे गुरदास मान ने भावुक होकर माफी मांगी है। मान ने कहा कि उनसे गलती हो गई है। वह पंजाबी मां बोली की बदौलत ही आज इस मुकाम पर हैं। यह माफी गुरदास मान ने तब मांगी है, जब कुछ दिन बाद उनका अमेरिका में शो होने वाला है। इससे पहले गुरदास मान के शो कनाडा में कैंसिल हो चुके हैं क्योंकि पंजाबी भाषा व सिख गुरु के बारे में ठेसजनक टिप्पणी कर विवाद खड़ा कर दिया था।

विज्ञापन


कनाडा दाैरे के दौरान एक चैनल को दिए इंटरव्यू में गुरदास मान ने कहा था कि हमारी पहली भाषा हिंदी है और फिर पंजाबी। इसके बाद उनकी इस बात को लेकर काफी विवाद छिड़ गया था। इस पर लोगों ने गुरदास मान को बुरा भला भी कहा और जमकर उनका विरोध भी किया गया। कई लोगों ने गुरदास मान को भी गालियां दी थी, जिसके बाद उन्होंने इन सभी घटनाओं को लेकर साल 2022 में एक गाना भी बनाया और उसमें सारी बातें कही। गुरदास मान के कनाडा में तमाम शो कैंसिल कर दिए गए। उन्होंने कहा कि अगर मेरे भाषण से किसी के मन को ठेस पहुंची है तो मैं कान पकड़कर और दोनों हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं।

दो बार आ चुके हैं विवादों में 

गुरदास मान 2 बार विवादों में आए थे। एक बार विदेश दौरे के दौरान मान ने शो में विरोध कर रहे कुछ युवाओं के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। इससे पहले पंजाबी मातृभाषा को लेकर गुरदास मान ने कहा कि पहले हिंदी फिर पंजाबी। इसके बाद गुरदास मान ने नकोदर के डेरा बाबा मुराद शाह मेले में मंच पर कहा कि साईं लाडी शाह सिखों के तीसरे गुरु, गुरु अमर दास जी के वंश से हैं। इसका वीडियो वायरल हुआ तो सिख संगठन भड़क गए। उन्होंने नकोदर पुलिस स्टेशन और जालंधर ग्रामीण एसएसपी कार्यालय के सामने 3 दिन तक धरना दिया।

मुकदमा दर्ज न होने पर संगठनों ने हाईवे जाम कर दिया। पुलिस ने मान के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। विवाद के बाद मान ने वीडियो जारी कर माफी भी मांगी थी। गायक गुरदास मान ने कहा कि जहां प्यार होता है, वहां पर कड़वी बातें भी मीठी हो जाती है। मैं आज जिंदा हूं, इसका कारण सिर्फ बुजुर्गों का आशीर्वाद और दर्शकों का प्यार है। मेरी समझ में मैंने सिख धर्म के लिए जो गाना गाया, उसमें कुछ भी ऐसा नहीं गाया कि किसी को बुरा लगना चाहिए। अगर फिर भी किसी को मेरी किसी भी बात या किसी भी शब्द से कुछ बुरा लगा तो कान पकड़कर माफी मांगता हूं।

विज्ञापन


मगर मुझे तकलीफ यह हुई कि मैंने अपने गुरुओं के लिए गाया था। मैंने तो सोचा कि हम पंजाबियों के दिल बहुत बड़े हैं, गलती माफ कर उसे भूल गए होंगे। मगर ऐसा नहीं हुआ। जिद किसी के लिए भी अच्छी नहीं है। मां बोली की मैंने सेवा की तो मेरी सेवा भी मां बोली ने की। मुझे जो कुछ दिया है, सिर्फ पंजाबी मां बोली ने दिया है। इस दौरान वे भावुक हो गए और कहा कि मैंने न कभी गलत शब्दावली लिखी और न ही कभी लिखूंगा व गाऊंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें