फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: पुलिस ने नशा तस्कर की 17 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज की

Fri, 20 Sep 2024 10:14 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। पुलिस ने आरिफ के गांव मस्तके के रहने वाले नशा तस्कर की 17 लाख पांच हजार रुपये की संपत्ति फ्रीज की है। यह संपत्ति उसने नशा बेच कर बनाई है।
एसपी (डी) रणधीर कुमार ने बताया कि नशा तस्कर समर सिंह उर्फ समरा वासी मस्तके, थाना आरिफके नशा बेचने का धंधा करता था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के कई केस थानों में दर्ज हैं। पुलिस ने शुक्रवार समर सिंह के घर पर नोटिस चस्पा कर संपत्ति फ्रीज कर दी है, जिसकी कीमत 17 लाख पांच हजार रुपये है। एसपी डी ने कहा कि ऐसी कार्रवाई बहुत से तस्करों के खिलाफ की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति नशा बेच रहा है तो पुलिस से शिकायत करें, उसका नाम गुप्त रखा जाएगा।
फोटो कैप्शन -फिरोजपुर के गांव मस्तके में पुलिस नशा तस्कर के पर नोटिस लगाती हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें