फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: फिल्म दास्तान-ए-सरहिंद के विरोध में उतरा सिख समुदाय, फिल्म बंद न होने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Thu, 24 Nov 2022 10:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से फिल्म को रोकने व फिल्म निर्माता पर कार्रवाई की मांग की गई है। सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के एडवोकेट परमिंदर सिंह ढींगरा ने कहा कि सिख सिद्धांतों में मूर्ति पूजा व हमारे गुरुओं के स्वरूप बनाना मना किया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म दास्तान-ए-सरहिंद को लेकर सिख समुदाय में भारी आक्रोश पाया जा रहा है। जालंधर में सिख समुदाय का कहना है कि इस फिल्म में सिख इतिहास को लेकर जो दिखाया गया है, उसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इस संबंध में आवाज ए कौम, जत्था नीलियां फौजा व सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन की तरफ से एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेसवार्ता में सरदार जगजीत सिंह गाबा ने कहा कि शिरोमणि कमेटी का कहना है कि इस फिल्म को रिलीज करने की इजाजत हमने नहीं दी है, फिर किस तरह से यह फिल्म सिनेमा घरों में चल रही है।

 

पहले तो छोटे साहिबजादों को एनीमेशन के जरिये सिनेमा घरों में दिखाया गया लेकिन अब तो छोटे साहिबजादों के बराबर आम इंसानों को सवाल जवाब करते दिखाया गया है, जिसे सिख समुदाय कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। 

विज्ञापन

 

सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के एडवोकेट परमिंदर सिंह ढींगरा ने कहा कि सिख सिद्धांतों में मूर्ति पूजा व हमारे गुरुओं के स्वरूप बनाना मना किया गया है, जबकि इस फिल्म में छोटे साहिबजादों के बराबर ही मनुष्यों को वार्तालाप व सवाल जवाब करते दिखाया गया है। कुछ लोग इसे सिखी का प्रचार बता रहे हैं लेकिन यह प्रचार नहीं सिखी का बिगाड़ है।

 

यह सभी कुछ एक साजिश के तहत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हालांकि शिरोमणि कमेटी ने कुछ समय पहले अपने पेज पर डाला है कि हमने इस फिल्म को रिलीज की इजाजत नहीं दी है। अगर इजाजत नहीं दी गई है तो इस फिल्म से जुड़े निर्माता व निर्देशक पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। 
 

उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि हमारी सिरमौर संस्थाएं कैप्चर हो चुकी हैं। इसके कारण इस तरह के लोग सिख समुदाय की भावनाओं से खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में पांच सदस्यीय पैनल बनाया जाना चाहिए, जिसमें तीन सदस्य शिरोमणि कमेटी के और दो सदस्य सिख जत्थेबंदियों से होने चाहिए। ऐसा होने पर यह सही तरीके से तय किया जा सकेगा कि सिख समुदाय पर कौन सी फिल्म को प्रवानगी देनी है व किसी फिल्म को नहीं देनी है।

 

उन्होंने कहा कि शिरोमणि कमेटी का कहना है कि हमने फिल्म को रोकने का आदेश जारी कर दिया है। हमारी श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से बिनती है कि इस फिल्म को रोका जाए और अगर यह फिल्म चलती है तो इस फिल्म को बनाने वालों व चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें