फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के लिए नहीं आने दी जाएगी फंड की कमी: तोता सिंह

Sat, 21 May 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/मोगा
विज्ञापन
हलका धर्मकोट के अलग-अलग गांवों में संगत दर्शन दौरान लोगों की समस्याएं सुनते कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं है। धर्मकोट के गांवों में शहरों की तर्ज पर सर्वपक्षीय विकास किया जाएगा।
विज्ञापन


कृषि मंत्री धर्मकोट के अलग -अलग गांवों में संगत दर्शन को संबोधित कर रहे थे। शनिवार को उन्होंने कोट मुहम्मद, इज्जत वाला, रोशन वाला, जींदड़ा, शेरपर तायबा और ढोलेवाला में संगत दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं। 

कृषि मंत्री ने कहा कि अकाली-भाजपा गठजोड़ सरकार का यह दृढ़ संकल्प है कि राज्य का सर्वपक्षीय विकास किया जाए। इसी तरह मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की ओर से बनाई गई विकास योजना के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों का एक समान विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए आए फंड में से एक भी पैसा गलत नहीं प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन


मौके पर गुरमिंदरजीत सिंह बबलू, एसडीएम धर्मकोट जसपाल सिंह गिल, चेयरमैन मार्केट समिति गुरनाम सिंह भुल्लर, एक्सईएन बिजली बोर्ड (शहरी) कुलदीप सिंह धंजू, एसडीओ बिजली बोर्ड चरनप्रीत सिंह बराड़, डीएसपी धर्मकोट गुरमेल सिंह मौजूद थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें