फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को तंग करने वालों से दुखी पिता ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट पर लिखे बारह लोगों के नाम

विज्ञापन
जलालाबाद (फिरोजपुर) में पीड़ित परिवार के सदस्य थाने के सामने धरना देते हुए। - फोटो : FIROZPUR
विज्ञापन
जलालाबाद (फिरोजपुर)। नाबालिग को तंग करने वालों से दुखी होकर एक पिता ने जहरीली दवा निगलकर खुदकुशी की है। पास से मिले सुसाइड नोट पर बारह आरोपियों के नाम लिखे हैं। वीरवार को पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने संबंधी थाना के समक्ष धरना दिया। मृतक सुरजीत सिंह की पत्नी परमजीत कौर वासी चक्क खिओ वाला बोदला (चिमनेवाला) ने बताया कि उसका पति बुधवार मेहनत मजदूरी करके घर लौटा था।
विज्ञापन

कुछ लोग पिछले कई दिनों से उनकी नाबालिग बेटी को तंग कर रहे थे। यही नहीं पारिवारिक सदस्यों को भी आरोपी धमकी देते थे, इससे सुरजीत बहुत दुखी था। बुधवार रात को आरोपियों से दुखी होकर सुरजीत ने कोई जहरीली वस्तु निगलकर आत्महत्या कर ली। सुरजीत ने अपने सुसाइड नोट पर बारह आरोपियों के नाम लिखे हैं। परमजीत कौर ने बताया कि पुलिस वाले उसके पति का शव अपने साथ ले गए और अभी तक न तो पोस्टमार्टम कर शव लौटाया है और न ही सुसाइड नोट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की है।
इसलिए पारिवारिक सदस्यों ने पुलिस थाना के समक्ष धरना दिया है। उधर, इस संबंधी थाना सदर जलालाबाद के प्रभारी जसवंत सिंह ने कहा कि इस मामले में अलग-अलग सुसाइड नोट मिले हैं और मामले की पूरी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंधी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत करवाया है। पुलिस हर पहलू पर तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें