फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट सोल्जर में फेयरवेल पार्टी, हरमन मिस्टर व प्राची बनी मिस फेयरवेल

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, नंगल करार खां ब्रांच में सीनियर छात्रों के लिए जूनियर और स्टाफ सदस्यों की तरफ से फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें प्रिंसिपल बबिता शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। फेयरवेल में छात्रों द्वारा सीनियर व स्टाफ के लिए मनोरंजक गेम म्यूजिकल चेयर, सॉर्टिंग पलसिस, बर्स्तिंग बैलन आदि आयोजन किया गया।
विज्ञापन

छात्रों द्वारा मॉडलिंग, डांस, गिद्धा, भंगड़ा, गीत, स्कीट पेश करके अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। फेयरवेल में हरमन को मिस्टर फेयरवेल, प्राची को मिस फेयरवेल, नंदिनी को मिस चार्मिंग, मुकुल को मिस्टर जीनियस, कशिश को ब्यूटीफुल स्माइल चुना गया। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और जिंदगी के नए पड़ाव में हर काम सच्ची लगन और पूरी मेहनत से करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें