फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर : लुटेरों ने फाइनेंस कंपनी के मुलाजिम से छीनी नकदी, बैग समेत टैब और दस्तावेज भी ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। जीरा के गांव संतू वाला के नजदीक बाइक सवार दो लुटेरों ने हथियारों के बल पर आशीर्वाद फाइनेंस कंपनी (जीरा) के मुलाजिम से 27 हजार 530 रुपये नकदी छीन ली। इसके अलावा बैग समेत एक टैब और जरूरी दस्तावेज भी ले गए। थाना सदर जीरा पुलिस ने बुधवार को पीड़ित के बयान पर दो लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़ित गुरजंट सिंह निवासी अटारी कोटईशेखां, जिला मोगा ने पुलिस को बताया कि वह फाइनेंस कंपनी में बतौर फील्ड अफसर कार्यरत है। ग्रामीणों द्वारा कंपनी से लिए गए कर्ज की किश्तें जमा करने विभिन्न गांवों में गया था। गांव कीमे वाला के लोगों से नकदी जमा कर जब वह वाइक पर गांव चबा से संतू वाला की तरफ जा रहा था। जब वह गांव संतू वाला के पास पहुंचा तो बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने बाइक से उसे टक्कर मार दी। नीचे गिरते ही उन्होंने हथियारों के बल पर नकदी से भरा बैग छीन लिया। जांच अधिकारी परमजीत सिंह का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें