फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar : कनाडा में 187 जगहों पर छापा, अवैध रूप से काम करते पकड़े गए 950 पंजाबी

Fri, 27 Sep 2024 06:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा सुरिंदर पाल, जालंधर

सार

सभी युवा भारत के रहने वाले हैं। अब इन युवाओं को पीआर लेने में दिक्कत आएगी, क्योंकि इनके रिकॉर्ड में निगेटिव रिमार्क लगा दिया गया है। 
विज्ञापन
Raid Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया (बीसी) में 187 स्थानों पर बाॅर्डर सिक्योरिटी एजेंसी ने छापा मारा और 950 युवाओं को पकड़ा, जो कम वेतन पर नियम से अधिक कार्य कर रहे थे। ये सभी युवा भारत के रहने वाले हैं। अब इन युवाओं को पीआर लेने में दिक्कत आएगी, क्योंकि इनके रिकॉर्ड में निगेटिव रिमार्क लगा दिया गया है। 

विज्ञापन


वहीं, जिन 185 संस्थानों से युवा अवैध नौकरी करते पाये गए हैं, उन पर लाखों डॉलर जुर्माना लगाया गया है। कनाडा में स्टूडेंट्स को प्रति सप्ताह 20 घंटे काम करने की छूट है, लेकिन युवा अधिक पैसा कमाने के लालच में 30 घंटे प्रति सप्ताह तक काम कर रहे हैं। 

कनाडा में नियमानुसार 35 डॉलर प्रति घंटा सैलरी अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों को मिलती है, लेकिन विद्यार्थी प्रति सप्ताह 40 घंटे से अधिक काम करते हैं, जिसमें 20 घंटे ही लीगल हैं जबकि बाकी अवैध।
विज्ञापन


लिहाजा अवैध के लिए वह कम वेतन पर नौकरी करने के लिए तैयार हो जाते हैं। कनाडा की अर्थव्यवस्था ने जून में 1,400 नौकरियों का आश्चर्यजनक नुकसान देखा, जिससे बेरोजगारी दर बढ़कर 6.4 फीसदी तक हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें