ममता के माता-पिता का आरोप है कि उनका दामाद संदीप काफी समय से कोई काम नहीं करता था। उन्होंने कहा कि ममता जैन ज्वैलर के यहां नौकरी करती थी, लेकिन वह उससे मारपीट करके पैसे छीन लेता था।
जालंधर में मॉडल टाउन में ज्वैलर की दुकान पर काम करने वाली एक युवती ने पति व सास से दुखी होकर फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
महिला की सात साल पहले ही शादी हुई थी और उसकी छह साल की बेटी है। देर रात महिला का पंखे से लटकता शव मिला। मृतका की पहचान ममता निवासी सैदां गेट के रूप में हुई है।
ममता जैन ज्वैलर के यहां काम करती थी। वहीं ममता की मां किरण और पिता संजय ने दामाद पर गंभीर आरोप लगाए है। माता-पिता का कहना है कि दामाद संदीप से परेशान होकर ममता ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
ममता के माता-पिता का आरोप है कि उनका दामाद संदीप काफी समय से कोई काम नहीं करता था। उन्होंने कहा कि ममता जैन ज्वैलर के यहां नौकरी करती थी, लेकिन वह उससे मारपीट करके पैसे छीन लेता था।
माता-पिता का आरोप है कि दामाद नशे का आदी था। उन्होंने कहा कि बुधवार देर रात साढ़े 12 बजे ममता की सास ने फोन किया कि बहू ने कुछ कर लिया है। कुछ समय बाद जब वह बेटी के घर पहुंचे तो देखा कि बेटी की मौत हो चुकी थी और उसका शव पंखे के साथ लटका हुआ था। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।