फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़ती से रिश्वत लेने पर पनसप इंस्पेक्टर का सहायक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदकोट। विजिलेंस ब्यूरो ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन नंबर पर हुई शिकायत के आधार पर रिश्वत लेने के मामले में नामजद पनसप विभाग के इंस्पेक्टर के निजी सहायक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मुक्तसर निवासी शमिंदर सिंह के रूप में हुई है, जबकि मुख्य आरोपी इंस्पेक्टर दिपेश गुप्ता ने पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत हासिल कर ली है।
विज्ञापन

विजिलेंस के डीएसपी राज कुमार ने बताया कि कोटकपूरा की आढ़त फर्म तोता राम हरिकृष्ण के मालिक संयम गोयल ने मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई थी। पड़ताल के बाद विजिलेंस ने थाना विजिलेंस फिरोजपुर में पनसप इंस्पेक्टर दिपेश गुप्ता व उसके निजी सहायक शमिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था। शिकायत के अनुसार दोनों ने गेहूं की खरीद के सीजन के दौरान प्रति बोरी डेढ़ रुपये के हिसाब से 8700 रुपये और वजन की कमी के नाम पर 9710 रुपये (कुल 18410 रुपये) की रिश्वत ली थी।
शिकायत मिलने पर विजिलेंस ने दोनों पक्षों को तलब किया था। इस दौरान इंस्पेक्टर हाजिर नहीं हुआ और उसने जिला अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी जोकि खारिज हो गई। इसके बाद उसने उच्च न्यायालय में जमानत ले ली। इसी तरह आरोपी सहायक ने भी जिला अदालत में याचिका दाखिल की थी जिस पर 1 जुलाई को सुनवाई होनी थी। उससे पहले ही विजिलेंस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 29एफआरडीपी01
फरीदकोट में विजिलेंस की ओर से पकड़ा गया पनसप इंस्पेक्टर का सहायक। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें