फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब कैबिनेट बैठक टली, नहीं हो सका कर्मचारियों के रेगुलर होने पर फैंसला

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। अगर कैबिनेट बैठक दौरान ठेका कर्मचारियों को नियमित करने संबंधी फैसला जल्द नहीं लिया जाता तो अगले दिन से पंजाब में सरकारी बसों का चक्का जाम कर दिया जाएगा। यह कहना है ठेका कर्मचारियों की यूनियन के सदस्यों का। ध्यान रहे कि इस संबंध में कर्मचारियों को नियमित किए जाने संबंधी फैसला पंजाब कैबिनेट की बैठक में होना था पर अब बैठक बुधवार तक स्थागित कर दी गई है। मीटिंग अब एक दिसंबर तक टल गई है। पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स को इस संबंध में फैसला आने के लिए एक दिसंबर तक इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

ठेका कर्मचारियों कोे नियमित करने के संबंध में यूनियन की एक बैठक परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग के साथ चंडीगढ़ में की गई थी। इस बैठक में मंत्री राजा वडि़ंग ने यूनियन को आश्वासन दिया था कि आगामी पहली पंजाब कैबिनेट की बैठक के दौरान ठेका कर्मचारियों को नियमित किए जाने संबंधी घोषणा कर दी जाएगी। इस संबंध में मंत्री के आश्वासन के बाद इन कर्मचारियों को आस बंधी थी कि उन्हें नियमित करने का एलान सोमवार को कर दिया जाएगा। इस मामले में यूनियन की तरफ से कॉन्ट्रैक्ट मुलाजिमों को पक्का करने के अलावा सरकारी बसों की संख्या 10 हजार करने, समान काम समान वेतन का सिद्धांत लागू करने व छोटे केसों में फारिग कर दिए गए मुलाजिमों को फिर से बहाल करने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें