फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब विधानसभा चुनाव: कांग्रेस का दावा- राहुल गांधी की वर्चुअल रैली से दो घंटे में जुड़े नौ लाख लोग

Fri, 28 Jan 2022 08:51 AM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, जालंधर

सार

राहुल गांधी गुरुवार को पंजाब के एक दिवसीय दौरे पर थे। विधानसभा चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन करने के लिए उन्होंने 117 उम्मीदवारों के साथ कई स्थानों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जल्द ही घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
वर्चुअल रैली को संबोधित करते कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पंजाब दौरे का गुरुवार को समापन होते ही पार्टी ने दावा किया कि वर्चुअल रैली शुरू होने के दो घंटे के अंदर ही लगभग नौ लाख लोगों ने विभिन्न प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से कनेक्ट किया। राहुल गांधी ने नवी सोच नवा पंजाब वर्चुअल रैली को संबोधित किया था।

विज्ञापन


राहुल गांधी गुरुवार को पंजाब के एक दिवसीय दौरे पर थे। विधानसभा चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन करने के लिए उन्होंने 117 उम्मीदवारों के साथ कई स्थानों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जल्द ही घोषित किया जाएगा। पंजाब में मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। राहुल ने स्वीकार किया कि (राज्य का) नेतृत्व दो लोग नहीं एक ही व्यक्ति कर सकता है।

विज्ञापन

चन्नी, सिद्धू में से सीएम कोई बने, दूसरा करेगा समर्थन- राहुल गांधी

गुरुवार को वर्चुअल रैली समाप्त होते ही कांग्रेस ने दावा किया कि यह आधुनिक युग की सबसे सफल डिजिटल रैलियों में से एक रैली थी। जालंधर में वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि हमने कार में बात की थी कि पंजाब को आगे कौन ले जाएगा। मीडिया के लोग इसे मुख्यमंत्री उम्मीदवार कहते हैं। चन्नी और सिद्धू, दोनो ने मुझे बताया कि पंजाब के सामने यह सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न है कि कांग्रेस का नेतृत्व कौन करेगा। दोनों ने मुझे आश्वासन दिया कि पंजाब का मुख्यमंत्री कोई भी बने, दूसरा उसका समर्थन करेगा।

एआईसीसी के सोशल मीडिया प्रमुख रोहन गुप्ता ने कहा कि सोशल मीडिया पर चार लाख से ज्यादा लोगों ने राहुल गांधी का भाषण देखा, जिसमें 30 हजार लोगों ने कमेंट किया, नौ हजार लोगों ने शेयर किया और लगभग नौ लाख लोग रैली शुरू होने के दो घंटे के अंदर ही इससे जुड़े, जिससे यह देश की सबसे सफल हाईब्रिड वर्चुअल रैली बन गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें