फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापकों का डीसी कार्यालय के सामने धरना 

Fri, 16 Sep 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : demo
विज्ञापन
पंजाब और चंडीगढ़ कॉलेज टीचर्स यूनियन के आह्वान पर जिला मुक्तसर के गैर सरकारी कॉलेजों के अध्यापकों ने शुक्रवार को डिप्टी कमिश्नर के कार्यालय के सामने रोष धरना और रैली की।
विज्ञापन


पंजाब राज्य कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. ब्रह्मवेद शर्मा और जिला अध्यक्ष भारत भूषण के नेतृत्व में मलोट के डीएवी कॉलेज गिद्दड़बाहा, किल्लियांवाली के गुरु नानक कॉलेज और मुक्तसर के गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज के प्रोफेसरों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही भविष्य में मांगों को लेकर संघर्ष तेज करने की चेतावनी दी।

प्रदर्शनकारी सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने, रेगुलर भर्ती, बकाया राशि का भुगतान, रिटायरमेंट उम्र में वृद्धि करने समेत अन्य मांगें पूरी करने के लिए आवाज बुलंद कर रहे थे। जिला अध्यक्ष भारत भूषण ने अध्यापक मसलों की चर्चा करते हुए सरकार के अड़ियल रवैये की निंदा की। प्रो. नरिंदर शर्मा ने अपने संबोधन में राज्य सरकार की जमकर कर अलोचना की।
विज्ञापन


प्रोफेसरों के वफद ने अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर लखमीर सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर  जिला परिषद की स्थापना भी की गई। इसमें प्रो. सुखविंदर सिंह प्रेस सचिव, प्रो. भूपिंदर जस्सल को जिला सचिव और विभिन्न कॉलेजों के प्रोफेसरों को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें