फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में प्रधानमंत्री मोदी, बादल और जोशी के खिलाफ प्रदर्शन

Mon, 04 Apr 2016 05:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
जालंधर में प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही। सरकारी नीतियों से खफा हड़ताली कर्मचारियों ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और स्थानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी के पुतलों का हरनामदासपुरा श्मशानघाट में अंतिम संस्कार कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इससे पहले कर्मचारियों ने मोदी, बादल और जोशी के पुतलों की शहर भर में शवयात्रा भी निकाली। नगर निगम की सफाई मजदूर फेडरेशन यूनियन समेत पंजाब सीवरमैन यूनियन, ड्राइवर यूनियन, दर्जा चार महा यूनियन की हड़ताल बीते सप्ताह के वीरवार से चल रही है। हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती तब तक हड़ताल से वापसी नहीं की जाएगी। इसके चलते सोमवार पांचवें दिन भी सफाई सेवकों ने न तो सड़कों की सफाई की व न ही कूड़े की लिफ्टिंग हुई।

कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। सफाई मजदूर फेडरेशन यूनियन के अध्यक्ष चंदन ग्रेवाल और पवन बावा ने कहा कि निगम के दर्जा चार मुलाजिमों की जरूरी मांगों को सरकार ने अब तक पूरा नहीं किया है। इस मौके पर बंटू सभ्रवाल, नरेश प्रधान, विनोद मदी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें