फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिअद ने वोट खरीदने के लिए रखा 7000 करोड़ का बजट : मान

Mon, 04 Apr 2016 05:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
जालंधर में अाप की रैली को संबोधित करते भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने कहा कि विधानसभा चुनाव में 70 सीटें प्राप्त करने के लिए शिअद ने 7000 करोड़ रुपये का बजट वोटों को खरीदने के लिए रख लिया है। इसलिए आपको अपील कर रहा हूं कि यदि ये लोग वोट खरीदने के लिए आपके पास पैसा लेकर आते हैं तो कृपा ले लीजिए, क्योंकि यह पैसा बादलों ने आपसे ही लूटा हुआ है।
विज्ञापन


रविवार को भगवंत मान दोआबा जोड़ो के तहत रखी गई जनसभाओं में लोगों को संबोधन करने के लिए जालंधर पहुंचे थे। मान ने जालंधर सेंट्रल में पड़ते गांव बरिंग, जालंधर वेस्ट में पड़ते बस्ती गुजां के अड्डे और जालंधर नार्थ में पड़ते डीएवी कॉलेज के पास जनसभाओं में आए हुए लोगों को संबोधन किया। सांसद मान ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का ‘किसानों का रखवाला’ अवार्ड से सम्मान पंजाब के किसानों के साथ न केवल भद्दा मजाक बल्कि उन्हें सरेआम अपमानित करने के तुल्य हैं।

क्योंकि अन्नदाता को आत्महत्याओं की दहलीज पर पहुंचाने के लिए जिम्मेदार बादल को किसानों का रक्षक नहीं कहा जा सकता। मान ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में आप 100 से ज्यादा सीटें जीतेगी। प्रदेश के लोगों का विश्वास आप के साथ जुड़ा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना बांधते हुए आप सांसद ने कहा देश की जनता ने प्रधानमंत्री के मन की बात कई बार सुनी है, लेकिन अब मोदी को देश के लोगों के मन की बात सुनने का वक्त आ गया है।
विज्ञापन


भगवंत मान ने कहा कि एक ओर मोदी मेक इन इंडिया का नारा दे रहे हैं, दूसरी तरफ स्वर्णकारों पर अतिरिक्त कर लगाकर उनका गला घोटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आप की सरकार आएगी तो लोगों का हर काम बिना रिश्वत दिए होगा। इस मौके पर जालंधर के ऑब्जर्वर राजीव चौधरी, एचएस चीमा, आत्म प्रकाश सिंह बबलू, डॉ. संजीव शर्मा आदि उपस्थित थे। आप के सांसद भगवंत मान सोमवार को करतारपुर में पड़ते गांव पत्तर कलां, आदमपुर में पड़ते गांव हरीपुर और जालंधर कैंट में पड़ते गांव जमशेर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें