फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेका खोलने के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन

Tue, 03 May 2016 08:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बलदेव नगर किशनपुरा में शराब का ठेका फिर से खुलने पर बवाल खड़ा हो गया। इसकी सूचना मिलते ही सभी मुहल्लावासी महिलाएं ठेके के बाहर आकर विरोध करने लगीं।
विज्ञापन


ठेकेदार की ओर से बदसलूकी करने पर सभी इलाका निवासियों ने वहां धरना लगा दिया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के पंजाब प्रधान किशनलाल शर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि शराब ठेकेदारों के दबाव में आकर प्रशासनिक अधिकारी भी जनता को गुमराह करने के लिए झूठे आश्वासन दे रहे हैं।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले इसी शराब ठेके के खिलाफ मोहल्लावासियों ने अपना विरोध जताया था, जिस कारण एसीपी नार्थ बलविंदर इकबाल काहलों व एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि बलदेव नगर में ठेका नहीं खुलेगा। इस मौके पर राकेश गुप्ता, सोनू कुमार, योगेश बबरी, जयकिशन सोनी, सुरेश कालिया, धरमिंदर कुमार, आनंद देव, सीमा कुमारी समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें