फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल टावर से बीमारी फैलने का डर, लोगों ने किया विरोध

Fri, 29 Jul 2016 06:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
बस्ती दानिशमंदा में लग रहे टावर का इलाका निवासियों ने पार्षद सुशील रिंकू के साथ मिलकर विरोध किया। लोगों के अनुसार मोबाइल टावर लगने से कई तरह की बीमारियां फैलती हैं।
विज्ञापन


इलाका निवासी पार्षद सुशील रिंकू के नेतृत्व में नगर निगम के कमिश्नर गुरप्रीत सिंह खैहरा से भी मिले। लोगों ने निगम कमिश्नर को बताया कि रिहायशी इलाके में टावर लग रहा है, जिसका इलाके के लोगों ने विरोध भी किया था।

इसके बावजूद टावर का काम जारी है। निगम कमिश्नर ने लोगों को आश्वासन दिया कि वह घटनास्थल पर अधिकारियों को भेजकर मुआयना करवाएंगे। अगर टावर गलत ढंग से लग रहा होगा तो उसका काम रुकवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें