पिछले तीन दिन से फिरोजपुर पुलिस लाइन में कांस्टेबल की चल रही भर्ती में लगभग 1017 उम्मीदवारों का शारीरिक व डोप टेस्ट लिया। डोप टेस्ट में तकरीबन 31 केस पॉजिटिव मिले हैं।
उम्मीदवारों को दलालों से बचने के लिए उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने हेल्प लाइन नंबर-181 स्थापित करने के अलावा टोल फ्री नंबर-1800-1800-1800 तथा एआईजी भर्ती बोर्ड का मोबाइल नंबर-9929-41010 दिया है।
एसएसपी आरके बख्शी ने बताया कि फिरोजपुर में 27 जुलाई से भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। भर्ती प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हो रही है। 27 जुलाई को 366 उम्मीदवारों का शारीरिक व डोप टेस्ट लिए गए। इसी तरह 28 जुलाई को 369 उम्मीदवारों व 29 जुलाई को 282 उम्मीदवारों का शारीरिक टेस्ट लिया गया। नौजवानों में नशे का चलन न के बराबर है।