फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों का धरना-प्रदर्शन

Sun, 11 Sep 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : demo
विज्ञापन
आत्महत्या के लिए उकसाने के केस में नामजद अकाली नेता भजन लाल चोपड़ा की गिरफ्तारी न होने पर भड़के कांग्रेसियों ने रविवार को श्री गुरु रविदास चौक पर धरना दे दिया। कई घंटे तक धरने पर बैठे कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राजिंदर बेरी ने कहा कि पुलिस राजनीतिक दबाव में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भजन लाल चोपड़ा अकाली दल के एससी विंग का उप-प्रधान है, इसलिए पुलिस उसे पकड़ नहीं रही है। कांश नगर के रहने वाले तिलक राज के सुसाइड मामले में भजन लाल चोपड़ा का नाम शामिल हैं।

तिलक राज ने कुछ दिन पहले आत्महत्या कर ली थी। उसने सुसाइड नोट में लिखा था कि उसकी भाभी और पड़ोसन मिलकर गलत काम करती थी। अकाली नेता भजन लाल चोपड़ा भी तिलक राज की भाभी को मिलने उसके घर आता था।
विज्ञापन


इस बात पर तिलक राज अपनी भाभी को रोकता था। इससे दुखी होकर तिलक राज ने अपनी जान दे दी थी। पुलिस ने इस मामले में चोपड़ा के अलावा उसकी भाभी और पड़ोसन, उसके पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें