आम आदमी पार्टी के नेता एवं सांसद भगवंत मान की ओर से नीले कार्ड धारकों को भिखारी बनाए जाने की बात कहने पर जिले में लोगों में उनके खिलाफ रोष थमने का नाम नहीं ले रहा।
उनके खिलाफ रोष प्रदर्शनों का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को भी उनके खिलाफ प्रदर्शन हुए। अनाजमंडी में धानक समाज के लोगों ने उनका पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने आम आदमी पाटी और भगवंत मान के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सांसद भगवंत मान ने अपने एक बयान में नीले कार्ड उपभोक्ताओं को भिखारी बताया है। इससे दलित समाज को काफी ठेस पहुंची है। इस बात के लिए जब तक सांसद भगवंत मान माफी नहीं मांगते तब तक उनके खिलाफ इस तरह प्रदर्शन जारी रखेंगे।
इस दौरान मालवा जोन के अध्यक्ष पवन इंदौरा, धानक समाज अध्यक्ष सुरेश कुमार, कृष्ण कुमार, शगुन लाल, राजू, भूषण, लाडी, टिंकू कुमार, चीकू कुमार, बुग्गा राम, सुरेश कुमार और रमेश कुमार इंदौरा मौजूद थे।