फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: आधी रात को आई अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने की सूचना, परिजन पहुंचे तो मामला निकला कुछ और 

Mon, 26 Apr 2021 06:55 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

मामला बढ़ता देख पुलिस भी बुला ली गई। देर रात तक किसी तरह अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई बढ़ाकर हालात को काबू किया गया। 
विज्ञापन
जालंधर में ऑक्सीजन खत्म होने के फोन से मची अफरातफरी। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के एक निजी अस्पताल में दाखिल मरीज के परिजनों को आधी रात को फोन आया कि अस्पताल में ऑक्सीजन का स्टाक काफी कम रह गया है। वे अपने मरीज को किसी और अस्पताल में दाखिल करवा दें। इतना सुनते ही परिजन  घबरा गए और तुरंत अस्पताल पहुंचे। वहां पहुंचने पर मामला कुछ और ही निकला। 
विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीज को अधरंग का अटैक आने के कारण उन्होंने ऐसा कहा था कि वो चाहें तो मरीज को किसी और अस्पताल में भर्ती करवा सकते हैं। मामला बढ़ता देख पुलिस भी बुला ली गई। देर रात तक किसी तरह अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई बढ़ाकर हालात को काबू किया गया। 

गांव भुलत्थ के रहने वाले चरणजीत सिंह मक्कड़ ने बताया कि उनका मरीज सर्वोदय अस्पताल में कोरोना के इलाज के लिए दाखिल करवाया गया था। रविवार रात करीब 12 बजे अस्पताल से फोन आया कि उनके पास सिर्फ 2 बजे तक का ही ऑक्सीजन बैकअप है। वह मरीज के लिए खुद ऑक्सीजन सिलिंडर का इंतजाम कर सकते हैं तो ठीक, नहीं तो अपने मरीज को किसी दूसरे अस्पताल में ले जाएं। 
विज्ञापन


अस्पताल के डायरेक्टर डॉ़ कपिल गुप्ता का कहना है कि आरोप बेबुनियाद हैं। जिस मरीज की बात की जा रही है, उस मरीज को अधरंग का अटैक हो गया था। इस बारे में मरीज के परिजनों को सूचित किया गया था। मरीज के परिजनों ने मामले को गलत ढंग से पेश कर दिया। मरीज का इलाज तो अब भी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें