फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरोल पर गया कैदी, नहीं लौटा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। सेंट्रल जेल फिरोजपुर में एनडीपीएस के मामले में दस साल की कैद काट रहा कैदी कोविड-19 के चलते पैरोल पर गया था। यह कैदी निर्धारित तिथि को जेल नहीं लौटा। इस मामले में थाना सिटी पुलिस ने शुक्रवार को जेल सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर उक्त कैदी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कैदी प्रिंस उर्फ काका निवासी सूरज नगरी, फिरोजपुर शहर के खिलाफ थाना सिटी में 22 दिसंबर 2014 को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। अदालत ने उसको दस साल की कैद और एक लाख रुपये का जुर्माना की सजा सुनाई थी। कोविड-19 की वजह से जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर कैदी प्रिंस को छह अप्रैल 2020 को पैरोल पर रिहा किया गया था। कोरोना की वजह से समय समय पर पैरोल बढ़ा दिया गया। प्रिंस को 29 मार्च 2021 को जेल लौटना था पर वह अब तक नहीं लौटा। जांच अधिकारी एएसआई रोशन लाल के मुताबिक जेल सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर कैदी प्रिंस के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें