फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव सीरवाली को सील कर पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

Wed, 28 May 2014 11:12 PM IST
मुक्तसर।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश को पूरी तरह नशामुक्त करने के लिए डीजीपी पंजाब के निर्देश पर चलाई गई मुहिम के तहत जिला पुलिस ने बुधवार को गांव सीरवाली को सीलबंद कर सर्च अभियान चलाया। अभियान की बागडोर खुद डीआईजी बठिंडा युरिंदर सिंह हेयर ने संभाली।
विज्ञापन


बुधवार को एसएसपी सुरजीत सिंह के  नेतृत्व में जिला पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान पांच नशा तस्कर रमेश कुमार, राज कुमार, मंगत कुमार, निंदर सिंह निवासी सीरवाली सुखजिंदर कुमार निवासी जंडोके को काबू कर उनके पास से 550 ग्राम नशीला पाउडर, 49 टीके, 32 कैप्सूल और पांच किलो चूरापोस्त बरामद किया गया।

सर्च अभियान में एसपी (एच) एनएस सिद्धू, डीएसपी कंवलप्रीत सिंह चहल, डीएसपी (डी) जसवंत सिंह, जिले के विभिन्न छह थानों के इंचार्ज, सीआईए इंचार्ज, 60 महिला पुलिस कर्मियों की बटालियन शामिल थी। पुलिस का सर्च अभियान हलका लंबी के गांवों में भी चला। यहां पुलिस ने राजबीर कुमार निवासी शेरगड़, करनवीर सिंह और वीरा सिंह निवासी बठिंडा को काबू कर उनके पास से 11 किलो 500 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया।
विज्ञापन


इसके अलावा थाना सिटी मलोट के हलके में भी तलाशी के दौरान बलजिंदर सिंह उर्फ ज्ञानी निवासी खोखर और अनूप सिंह निवासी फिरोजपुर को 5000 गोलियों और चार किलो 500 ग्राम चूरापोस्त समेत काबू कर लिया गया। एसएसपी सुरजीत सिंह ने बताया कि पिछले 24 घंटों में पुलिस ने नशा विरोधी दस मामले दर्ज कर 21 किलो चूरापोस्त, 5000 गोलियां, 550 ग्राम नशीला पाउडर, 49 टीके, 32 कैप्सूल बरामद किए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें