आईजी कोठी के आगे प्रदर्शन कर रही महिलाओं को पुलिस ने काबू कर लिया। 11 मेंबरी कमेटी में शामिल ये महिलाएं गांव गंदड़ में एक युवती के साथ हुए गैंगरेप के मुख्य आरोपी गुरलाल को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहीं थी।
इस मामले में 26 मई को भी किसानों-मजदूरों ने आईजी की कोठी का घेराव करना था लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शहर में दाखिल होने से पहले ही हिरासत में ले लिया था। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर लिया जाता संघर्ष जारी रहेगा।