फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलालाबाद ब्लास्ट के दोनों आरोपियों का एक अक्तूबर तक बढ़ा पुलिस रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद (फिरोजपुर)। जलालाबाद ब्लास्ट के दोनों आरोपियों का एक अक्तूबर तक पुलिस रिमांड बढ़ गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पंजाब में फैले इनके नेटवर्क की अहम जानकारी मिल रही है। फिलहाल सुक्खा की निशानदेही पर उसके जीजा प्रवीन के गांव धर्मूवाला के खेत में लगे ट्यूबवेल से एक लाख पंद्रह हजार रुपये की नगदी बरामद हुई है।
विज्ञापन

उधर, ब्लास्ट की तफ्तीश कर रहे जलालाबाद के डीएसपी पलविंदर सिंह संधू ने बताया कि भारत-पाक सीमा से सटे फिरोजपुर के गांव चांदीवाला के रहने वाले सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा (साला) की निशानदेही पर गांव धर्मूवाला निवासी प्रवीन कुमार (जीजा) के खेत में लगे ट्यूबवेल के कमरे से एक लाख पंद्रह हजार रुपये की नगदी बरामद हुई है।
डीएसपी ने कहा कि जांच चल रही है पूरी होने पर मीडिया को जानकारी दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि पंद्रह सितंबर की रात आठ बजे के करीब बाइक की पेट्रोल टंकी के नीचे टिफिन बम लगाकर सब्जी मंडी जलालाबाद में ब्लास्ट करना था, लेकिन मंडी से लगभग सौ गज दूरी पर अचानक ब्लास्ट हो गया। इसमें बलविंदर सिंह की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

बलविंदर सिंह भी सरहद के साथ लगते गांव निहंगे वाले झूग्गे का रहने वाला था। बलविंदर रिश्तेदारी में सुक्खा का भाई था। ब्लास्ट के बाद सुक्खा वहां अपनी बाइक छोड़ कर भाग गया था। बाइक के जरिए ही पुलिस सुक्खा तक पहुंची थी। उसके बाद सुक्खा के जीजा प्रवीन के खेत से एक टिफिन बम मिला था। उसी के बाद से पुलिस ने जीजा-साले को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें