फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उभरते खिलाड़ियों का पूरा खर्चा उठाएगी सरकार : सुखबीर

Thu, 16 Jul 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जालंधर/फगवाड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने ऐलान किया है कि राज्य के उभरते खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, खाने-पीने और शिक्षा पर खर्च होने वाला पैसा पंजाब सरकार देगी। साथ ही उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को विशेष तौर पर प्रशिक्षण की जरूरत है, इसके लिए राज्य सरकार की ओर से खर्चा उठाया जाएगा। सरकार ने सौ करोड़ रुपये की खेल प्रोत्साहन फंड स्कीम तैयार की है।
विज्ञापन



डिप्टी सीएम सुखबीर बादल नेे वीरवार को लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राज्य के इंटरनेशनल और नेशनल विजेता 306 खिलाड़ियों को 9 करोड़ रुपये की नकद इनाम राशि देकर सम्मानित किया।
डिप्टी सीएम ने कहा कि राज्य के खिलाड़ियों को मजबूत बनाने के लिए मोहाली में पंजाब इंस्टीट्यूट आफ स्पोर्ट्स की स्थापना की गई है। इसमें खिलाड़ियों को इंटरनेशनल स्तर के कोच की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। सुखबीर ने दावा किया है कि साल 2016 में होने वाली रियो ओलंपिक में पंजाबी खिलाड़ियों के सबसे ज्यादा भागेदारी होगी। पंजाब इंस्टीट्यूट आफ स्पोर्ट्स में 11 खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि नीचले स्तर पर खेलों को महत्व देने के लिए खेल विषय को स्कूलों में पढ़ाना जरूरी किया जाएगा। इस दौरान शूटिंग में हिना सिद्धू को 23 लाख, जिमनास्टिक में प्रभजोत बाजवा को 22 लाख, शूटिंग में मानव जीत संधू को 17 लाख, शूटिंग में रंजन सोढ़ी को 15 लाख, मनप्रीत सिंह को 14 लाख, हरवीन को 10 लाख रुपये से सम्मानित किया गया। इसके अलावा मुकेश कुमार और पूनम को टेबल टेनिस में 14-14 लाख, साइकिलिंग में गुरबाज सिंह को 13 लाख 85 हजार, नवजीत कौर एथलेटिक्स को 9 लाख और सवरन सिंह को 5 लाख रुपये देकर सम्मानित किया गया। खेल विभाग की ओर से साल 2010-11 के दौरान 831, साल 2011-12 में 518, साल 2012-13 में 745, साल 2013 से 2015 तक दो सालों में 1470 खिलाड़ियों को नकद इनाम देने के लिए चयन किया गया है। साथ ही हाल ही में संपन्न हुई नेशनल गेम्स-2015 में पंजाब के लिए मेडल जीतने वाले 164 खिलाड़ियों को नकद इनाम देने के लिए चयन किया गया है।



इस दौरान मुख्य संसदीय सचिव पवन कुमार टीनू, एलपीयू के चेयरमैन अशोक मित्तल, कैबिनेट मंत्री अजीत सिंह कोहाड़, सीपीएस सोम प्रकाश, मार्कफैड चेयरमैन जरनैल सिंह वाहद, डिप्टी सीएम के प्रमुख सचिव पीएस ओजला, पंजाब खेल विभाग के डायरेक्टर तजिंदर सिंह धालीवाल, पंजाब ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव राजा के सिद्धू और एलपीयू के वीसी रमेश मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें