फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा में बिक रहा पंजाब से अधिक नशा : सुखबीर

Thu, 16 Jul 2015 10:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जालंधर/फगवाड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
 एलपीयू में स्पोर्ट्स खिलाड़ियों को सम्मानित करने पहुंच डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि राज्य में उतना नशा नहीं है, जितना गोवा में बिक रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। दुख तो इस बात का है कि इसमें पंजाबी भी शामिल हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि देशभर में सबसे ज्यादा शांतिमय राज्य पंजाब है। पंजाब पुलिस ने कई आतंकवादियों को राज्य ही नहीं बल्कि विदेशों में जाकर भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन



पत्रकार वार्ता में सुखबीर बादल ने कहा कि उनका अगला काम पंजाब के सभी बड़े शहरों को 4 और 6 लाइन सड़कों से जोड़ना है। इस पर अगले दो साल में 20 हजार करोड़ खर्च किए जाएंगे। इन सड़कों में लुधियाना से चंडीगढ़, जालंधर से चंडीगढ़, जालंधर से मोगा और अमृतसर से बठिंडा प्रमुख हैं। इनको बनाने के लिए टेंडर प्रतिक्रिया पूरी हो चुकी है। लगभग दो महीने के बाद इन पर काम शुरू हो  जाएगा। उन्होंने कहा कि बादल सरकार ने ऐलान किया है कि एक साल के भीतर राज्य में 150 कस्बों और छोटे शहरों को 4 हजार करोड़ रुपये की लागत से 100 फीसदी सीवरेज, पीने लायक साफ पानी, स्ट्रीट लाइट और पक्की गलियों का प्रबंध किया जाएगा।


आदमपुर हवाई अड्डे से घरेलू हवाई उड़ान शुरू करने के सवाल पर सुखबीर ने कहा कि इस संबंध में निजी तौर पर केन्द्र रक्षा मंत्री मनोहर पारीकर समेत कई अधिकारियों से मिले हैं। राज्य सरकार की ओर से लिखित प्रस्ताव भी केन्द्र सरकार को भेजा गया है, अब तकनीकी टीम की क्लीन चिट का इंतजार है।
विज्ञापन



‘राहुल गांधी ने पंजाब को किया बदनाम’
उन्होंने कहा कि कांग्रेसी पार्टी के उपप्रधान राहुल गांधी ने पंजाब में 70 फीसदी नौजवानों को नशेड़ी कहकर पंजाब का बदनाम किया है। वह इसका जमकर जवाब देंगे। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से पंजाब में की जा रही रैलियों पर सुखबीर ने कहा कि कैप्टन की लड़ाई निजी फायदे की है, सियासत में खत्म हो चुके कैप्टन अपने आपको खड़ा करने के लिए अब रैलियां कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन प्रताप सिंह बाजवा से पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रधानगी हथियाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अगले 8 महीनों में पंजाब 5000 मेगावाट के साथ सरपल्स बिजली वाला राज्य बन जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें