फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होशियारपुर बस स्टैंड में बना पिंक शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
होशियारपुर। नगर निगम होशियारपुर की ओर से बस स्टैंड पर महिलाओं की सुविधा के लिए पिंक शौचालय शुरू किया गया है। मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी व डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने पिंक शौचालय को महिलाओं के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि इसका कामकाजी महिलाओं और छात्राओं को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि बस स्टैंड में काफी संख्या में महिलाएं आती हैं। पिंक शौचालय समय की मुख्य मांग थी।
नगर निगम कमिश्नर आशिका जैन के अनुसार 13 लाख रुपये की लागत से बने पिंक शौचालय में महिलाओं के लिए विशेष सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगी है। इसके अलावा इस्तेमाल किए गए नैपकिन को निस्तारण वाली मशीन में डाल कर नष्ट किया जा सकेगा। शौचालय में चेंजिंग रूम और फीडिंग रूम की भी सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। पिंक शौचालय खुल जाने से भीड़ भाड़ वाली जगह पर महिलाओं को एक सुरक्षित स्थान मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें