संवाद न्यूज एजेंसी
फगवाड़ा (कपूरथला)। जिले में विकलांग, विधवा और बुढ़ापा पेंशन न मिलने के कारण महंगाई के चलते लाभार्थियों को अपना घर चलाना बहुत मुश्किल हो गया है। विभिन्न संगठनों के नेताओं ने कपूरथला एडीसी जरनल शिखा भगत को एक मांग पत्र दिया। डिसएबिलिटी एक्शन कमेटी, राष्ट्रीय विकलांग पार्टी और लुइस ब्रेल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रमुख नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर 27 सितंबर तक पेंशन जारी नहीं की गई तो भाईचारा संगठनों और वीमेन चाइल्ड के सहयोग से हाईवे जाम करेंगे। इसकी जिम्मेदारी सामाजिक सुरक्षा एवं महिला बाल विकास विभाग वह जिला प्रशासन की होगी।
डिसएबिलिटी एक्शन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष लखवीर सिंह सैनी, राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह मरवाहा, ब्लाइंड एसोसिएशन के महासचिव प्रदीप कुमार, डिसएबिलिटी एक्शन कमेटी के कोर कमेटी सदस्य लहिंबर सिंह सुल्तानपुर, कोर कमेटी ऑफ डिसेबिलिटी एक्शन कमेटी कमेटी के सदस्य कश्मीरी लाल कपूरथला, वरिष्ठ नेता मोहन सिंह आहलूवालिया, जोगिंदर सिंह कादुपुर आदि ने कहा कि अति जरूरतमंद विकलांग व्यक्तियों को अगस्त की पेंशन न मिलने के कारण उनके लिए अपना जीवन जीना बहुत मुश्किल हो गया है। एडीसी जनरल शिखा भगत ने उक्त नेताओं के शिष्टमंडल को आश्वासन दिया कि दो दिन के अंदर कपूरथला जिले के सभी लाभार्थियों के खातों में पेंशन डाल दी जाएगी।