फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक सीमा पर ड्रोन पर नजर रखने के लिए पठानकोट पुलिस चौकस

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। पाक से ड्रोन के माध्यम से पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में हथियार और नशीले पदार्थों की सप्लाई की घटनाओं के बाद पठानकोट पुलिस ने पाकिस्तान से सटे क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी है। पाकिस्तानी सीमा से सटे इलाकों में बीएसएफ के साथ तालमेल कर पठानकोट पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए बुधवार को एसएसपी पठानकोट सुरेंदर लांबा पहुंचे। उन्होंने बमियाल सेक्टर में संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएसएफ अधिकारियों के साथ नाव पर सवार होकर पाकिस्तानी सीमा के निकट बहते उज्ज दरिया में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उनके साथ एएसपी आदित्य मौजूद रहे। एसएसपी लांबा ने क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर से पंजाब में प्रवेश करने वाले छोटे-बड़े नदियों और नाले के निकट विशेष चौकसी बरतने के निर्देश जारी किए।
इसके अलावा पुलिस नाकों पर तैनात जवानों को सर्तकता से ड्यूटी करने को कहा। एसएसपी ने क्षेत्र में लगाए सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस की ओर से चौकसी बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि पठानकोट के एक तरफ हिमाचल, दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर और एक तरफ पाकिस्तान की सीमा लगती है। जिसके चलते पठानकोट जिला अति संवेदनशील है। इसी संवदेनशीलता को देखते हुए क्षेत्र में पुलिसकी ओर से समय-समय पर रुटीन चेकिंग की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें