फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट-अमृतसर रूट पर जल्द शुरू होंगी पैसेंजर ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। कोरोना काल से बंद पड़ी पठानकोट-अमृतसर-पठानकोट रेल सेक्शन की ट्रेनें जल्द शुरू होने जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक रेलवे बोर्ड बड़ौदा हाउस ने फिरोजपुर रेल मंडल को कोविड के चलते बंद चल रही पठानकोट-अमृतसर रेल सेक्शन की सभी ट्रेनों को जल्द से जल्द चलाने का आदेश जारी किया है। इसके बाद मंडल और स्थानीय अधिकारियों द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सूत्रों का कहना है कि सबसे पहले पठानकोट से सुबह 8 बजे अमृतसर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को शुरू किया जाना है। उसके बाद मंडल द्वारा कभी भी उक्त बंद पड़ी ट्रेनों को चलाने का आदेश जारी हो सकताहै।
विज्ञापन

यह ट्रेनें हैं बंद
कोरोना काल के दौरान पठानकोट से सुबह 4:15 अमृतसर जाने वाली डीएमयू, पठानकोट से सुबह 8 बजे अमृतसर जाने वाली पैसेंजर, दोपहर 12 बजे अमृतसर जाने वाली डीएमयू, पठानकोट से अमृतसर शाम 7 बजे जाने वाली डीएमयू और पठानकोट से जालंधर शाम 5:25 बजे जाने वाली डीएमयू बंद पड़ी हैं। इसके अलावा, अमृतसर से सुबह 7:35 बजे पठानकोट आने वाली पैसेंजर, अमृतसर से दोपहर 3:25 बजे पठानकोट आने वाली डीएमयू और अमृतसर से शाम 6:30 बजे आने वाली डीएमयू बंद पड़ी हैं। रेल अधिकारियों का कहना है कि इन ट्रेनों को पहले शुरू किया जाएगा।
- फिरोजपुर रेल मंडल की डिवीजनल रेल मैनेजर डॉ. सीमा शर्मा ने कहा कि बडौदा हाउस से बंद पड़ी पैसेंजर ट्रेनों को चलाने के लिए कहा गया है। आदेश के बाद मंडल ने जालंधर-पठानकोट और पठानकोट-अमृतसर की ट्रेनों को चलाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बहुत जल्द इन ट्रेनों को चलाने का मंडल द्वारा शेडयूल जारी कर दिया जाएगा। इसके अलावा बाकी सेक्शनों की पैसेंजर ट्रेनों को भी मंडल धीरे-धीरे चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें