फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर: पाकिस्तानी परिवार ने ली भारतीय नागरिकता की शपथ, जल्द मिलेगा प्रमाणपत्र, 21 साल पहले छोड़ा था पाक

Sat, 26 Mar 2022 12:46 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
पाकिस्तानी परिवार से बातचीत करते डीसी घनश्याम थोरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

21 साल से जालंधर में रह रहे पाकिस्तानी परिवार को डीसी घनश्याम थोरी ने भारतीय नागरिकता की शपथ दिलाई। परिवार ने छह माह पहले ऑनलाइन भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया था। परिवार को शपथ जिला प्रशासकीय परिसर में दिलाई गई। नागरिकता संबंधी प्रक्रिया पूरी करने के बाद प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा।  

विज्ञापन


डीसी घनश्याम थोरी ने बताया कि गोपाल चंद, गुरदयाल चंद (दोनों भाई) और शीला वंती पत्नी गुरदयाल चंद साल 2001 में सियालकोट (पाकिस्तान) छोड़कर बस्ती गुजां जालंधर में बस गए थे। परिवार की ओर से नागरिकता का आवेदन करने पर प्रक्रिया पूरी होने के बाद शपथ दिलाई गई। गोपाल चंद ने बताया कि उन्होंने 2009 में भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया था और अब छह माह पहले ऑनलाइन आवेदन दिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें