पाकिस्तानी परिवार से बातचीत करते डीसी घनश्याम थोरी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
21 साल से जालंधर में रह रहे पाकिस्तानी परिवार को डीसी घनश्याम थोरी ने भारतीय नागरिकता की शपथ दिलाई। परिवार ने छह माह पहले ऑनलाइन भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया था। परिवार को शपथ जिला प्रशासकीय परिसर में दिलाई गई। नागरिकता संबंधी प्रक्रिया पूरी करने के बाद प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा।
डीसी घनश्याम थोरी ने बताया कि गोपाल चंद, गुरदयाल चंद (दोनों भाई) और शीला वंती पत्नी गुरदयाल चंद साल 2001 में सियालकोट (पाकिस्तान) छोड़कर बस्ती गुजां जालंधर में बस गए थे। परिवार की ओर से नागरिकता का आवेदन करने पर प्रक्रिया पूरी होने के बाद शपथ दिलाई गई। गोपाल चंद ने बताया कि उन्होंने 2009 में भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया था और अब छह माह पहले ऑनलाइन आवेदन दिया था।