फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवांशहर: नौ साल के बच्चे ने चिढ़ाया तो खफा मामा ने कर दिया कत्ल, कुएं में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 11 Oct 2021 10:59 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब)

सार

पंजाब के नवांशहर में मामा ने चिढ़ाने पर नौ साल के बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। शक के आधार पर पुलिस ने जब युवक ने पूछताछ की तो उसने मामले का खुलासा किया। बच्चे की लाश कुएं से बरामद हुई है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवांशहर के नजदीकी गांव दौलतपुर में नानी के पास रह रहे नौ वर्षीय बच्चे का उसके रिश्ते में मामा लगने वाले युवक ने कत्ल कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी को बच्चे ने चिढ़ाया था, इसी कारण उसने बच्चे की हत्या कर उसका शव कुएं में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


बच्चा शनिवार दोपहर से लापता था। पुलिस की जांच में हत्याकांड का खुलासा हुआ। पुलिस ने इस मामले में पकड़े गए आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव दौलतपुर निवासी साहिल (09) अपनी नानी के पास ही रहता था। नानी मनरेगा में काम करती है और शनिवार को दोपहर को जब वह घर आई तो साहिल नहीं मिला।

यह भी पढ़ें- पंजाब में बिजली संकट: पूर्वोत्तर के राज्यों से कोयला आने में लगेंगे पांच दिन, पावरकॉम की लोगों से अपील, कम जलाएं बिजली
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने घर के आसपास काफी ढूंढा। शाम को परिवार के कई अन्य रिश्तेदार व गांव के नौजवानों ने भी उसे काफी ढूंढा। इसके बाद सूचना पुलिस को दी। रविवार सुबह पुलिस को साहिल के रिश्ते में ही लगने वाले मामा कर्ण (21) पर शक हुआ, जिसके आधार पर उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सादे अंदाज में शादी: मोहाली में हुआ पंजाब सीएम के बेटे का विवाह, खुद गाड़ी चला कार्यक्रम में पहुंचे चरणजीत सिंह चन्नी

पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने ही साहिल का कत्ल कर शव गांव के पास ही खेतों में पानी की मोटर के कुएं में फेंक दिया है। देर शाम तक पुलिस शव को कुएं से निकालने में जुटी रही। डीएसपी (देहात) सुरिंदर चांद व सीआईए इंचार्ज राजीव कुमार ने बताया कि शव को निकाले जाने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि अब तक की पूछताछ में आरोपी ने मृतक साहिल के चिढ़ाने पर हत्या करने की बात कबूली है लेकिन पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें