फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा सिविल अस्पताल में अब गायनी वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
मोगा। पंजाब सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के स्तर में सुधार करते हुए मोगा शहर में माई दौलता मातृ एवं शिशु अस्पताल लोगों को समर्पित किया है। करीब आठ साल पहले नींव पत्थर रखे गए गायनी वार्ड का स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलवीर सिंह सिद्धू ने इसका उद्घाटन किया।
विज्ञापन

सिद्धू ने कहा कि माई दौलता मातृ एवं शिशु अस्पताल 50 बेड की क्षमता के साथ 5.48 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। राज्य भर में ऐसे 29 अस्पताल बन चुके हैं, जबकि आठ अस्पतालों का निर्माण कार्य चल रहा है। इस साल सात और अस्पताल भी शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न स्थानों पर हेल्थ वेलनेस सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। 31 मार्च 2022 से पहले इन केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 3,000 कर दी जाएगी। इसके अलावा 600 और डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी।
स्वास्थ्य सुविधाओं में दिल्ली मॉडल भी फेल
सेहतमंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की तुलना में दिल्ली मॉडल विफल रहा है। कोरोना के दौरान पंजाब में दूसरे राज्यों के 5500 कोरोना मरीजों का इलाज किया गया, जिनमें से 80 फीसदी दिल्ली के थे। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली सहित कोई भी राज्य जनहित सुविधाओं के मामले में पंजाब की नकल नहीं कर सकता। उन्होंने एनएचएम कर्मचारियों से अपील की कि अगर अभी कोई नई भर्ती हुई है तो उन्हें स्थायी करने में प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही मोगा में निर्माणाधीन आयुष अस्पताल अगले दो माह में शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

विधायक ने किया सिद्धू का स्वागत
विधायक डॉ. हरजोत कमल ने सिद्धू का स्वागत किया और उन्हें अस्पताल व विधानसभा क्षेत्र की जरूरतों से अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में उनके नेतृत्व में मुख्य अतिथि का अभिनंदन भी किया गया। इस मौके पर हरजोत कमल विधायक मोगा, दर्शन सिंह बराड़ विधायक बाघापुराना, सुखजीत सिंह काका लोहगढ़ विधायक धर्मकोट, संदीप हंस डिप्टी कमिश्नर, धरुमन एच निंबाले एसएसपी, नितिका भल्ला मेयर नगर निगम, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन विनोद बंसल इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें