फाजिल्का। फाजिल्का जिले की लाल मिर्च और टमाटर प्रोसेसिंग के बाद देश विदेश में अपनी धाक जमाएंगे। फसली विभिन्नता को उत्साहित करने के लिए अबोहर के आलमगढ़ स्थित पंजाब एग्रो जूस लिमिटड किसानों से ताजा लाल मिर्च और टमाटर ख़रीदेगा।
प्लांट प्रमुख सुभाष चौधरी ने बताया कि लाल मिर्ची की खरीद संबंधी पंजाब एग्रो द्वारा किसानों के साथ कंट्रैक्ट फार्मिंग के अंतर्गत कांट्रेक्ट खेती करवाई जाती है। उन्होंने कहा कि पंजाब एग्रो द्वारा 15000 क्विंटल ताजा लाल मिर्च और 21000 क्विंटल टमाटर खरीद किए जाने हैं।
सहायक प्रबंधक अमित कंबोज ने बताया कि साल 2022-23 के लिए पंजाब एग्रो पलांट अबोहर में मिर्चों की चटनी बनाने के लिए ताजी तैयार टैपी और डंठल से बगैर बीमारी रहित कड़वी लाल मिर्ची की जरूरत है। मिर्च की जरूरी किस्मों सी एज -27, सी एज 01 और अन्य कड़वी किस्मों को प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि 18 रुपए प्रति किलो समेत डंठल और टोंपी पहुंच के आधार पर पंजाब एग्रो पलांट अबोहर में खरीद की जाएगी और 24 रुपए प्रति किलो बिना डंठल और टोपी पहुंच के आधार पर पंजाब एग्रो पलांट अबोहर में खरीद की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसी तरह पूरी तरह पक्के गूढ़े लाल रंग के टमाटर पहुंच के आधार पर पंजाब एग्रो अबोहर में खरीद करेगी। उन्होंने बताया कि टमाटर 5 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच के आधार पर खरीद किए जाएंगे।