फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: फंगतोली में तीसरी बार संदिग्धों की मूवमेंट, अब घर से खाने पीने का सामान लेकर गए

विज्ञापन
विज्ञापन
जिस महिला से पानी मांगा उसके घर से खाने पीने का सामान चुराया
विज्ञापन






लोगों ने बार-बार दिखने वाले संदिग्धों से जान का खतरा बताया











संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। मामून मिलिट्री स्टेशन से सटे गांव फंगतोली में तीसरी बार संदिग्धों की मूवमेंट सामने आई है। संदिग्धों ने पहली बार गांव फंगतोली में जिस महिला के घर से पीने के लिए पानी मांगा, उसकी रसोई से खाने पीने का पूरा सामान चोरी किया है। यह सूचना घर की मालकिन सीमा देवी ने दी है। फंगतोली के पतियाला क्षेत्र की रहने वाली सीमा देवी और दो अन्य महिलाओं का कहना है कि 23 जुलाई की मध्य रात्रि उनके मोहल्ले में 7 के करीब संदिग्ध दिखाई दिए, जिन्होंने सीमा देवी से पीने के लिए पानी मांगा। उसके बाद शुक्रवार रात 2 बजे के करीब गांव फंगतोली के ही मोहल्ला थियाला में भी तीन संदिग्ध व्यक्ति घर की दीवार फांद खाने के लिए रोटी मांगने लगे। डर के मारे वे अपने घरों को बंद कर अन्य सुरक्षित स्थानों पर चले गए। सीमा देवी ने कहा कि आज जब हम सुबह अपने घरों में वापस आए तो देखा कि रसोई में से आटा, मां-चने की बनाई हुई दाल, केले, दो लीटर पानी की बोतल गायब था।
विज्ञापन

वहीं रसोई में रखे रोटी के होटकेस डब्बे में से रोटी भी गायब थी, जबकि रसोई में दो झूठे गिलास भी पड़े मिले हैं। महिला के मुताबिक यह सब उक्त संदिग्धों की हरकत है क्योंकि वह पिछले कुछ दिनों से लोगों से खाना- पानी ही मांग रहे हैं। अब दोबारा लोगों के घरों में संदिग्ध घुस रहे है। सीमा देवी समेत मोहल्ला निवासियों ने कहा हमें संदिग्ध व्यक्तियों से जान का खतरा महसूस होने लगा है। कहा ना तो सुरक्षा एजेंसियां जंगलों में सर्च चला रही और न ही रात के समय सुरक्षा मुहैया करवाई जा रही। वहीं, थाना मामून कैंट की प्रभारी रजनी कुमारी ने कहा कि महिला सीमा देवी और अन्य लोगाें के कहे मुताबिक उनके घर से खाना पीने के सामान को संदिग्धों ने चुराया है जिसकी पुलिस जांच कर रही है। हालांकि इसे यह भी कहा नहीं जा सकता कि घर से खाने पीने का सामान चुराने वाले संदिग्ध ही थे। यह अभी जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें