फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: ट्रेन में चढ़ते समय युवती का पांव फिसला, चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। छावनी रेलवे स्टेशन पर डीएमयू ट्रेन पर चढ़ते समय युवती का पांव फिसल गया और ट्रेन के नीचे आने से मौत हो गई। युवती गुरुहरसहाए से ट्रेन के माध्यम फिरोजपुर पहुंची थी। फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन से लुधियाना जाने के लिए ट्रेन पकड़ने लगी थी कि उसका पांव फिसल गया। थाना जीआरपी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजू वासी बस्ती गुरु कर्म सिंह (गुरुहरसहाए) ने बताया कि उसकी भतीजी रिबिका पुत्री यूसफ गुरुहरसहाए से ट्रेन के जरिये फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन पहुंची थी। उसका रविवार चंडीगढ़ में पेपर था। फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन से लुधियाना को जाने वाली डीएमयू ट्रेन पकड़ने लगी थी कि उसका पांव फिसल गया। इस कारण वह ट्रेन तले आ गई और मौत हो गई। उन्हें सुबह किसी व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। रिबिका का चंडीगढ़ में किसी जाॅब संबंधी पेपर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें