फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: मोगा पुलिस ने दो पिस्तौल 32 बोर के साथ 5 लोगों को किया गिरफ्तार

Tue, 01 Oct 2024 11:02 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोगा। मेहिना पुलिस ने सोमवार गश्त के दौरान खास मुखबिर की सूचना पर दाना मंडी से 5 लोगों को 2 पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। इस मामले में जांच अधिकारी एएसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि सोमवार को पुलिस पार्टी को गश्त के दौरान सूचना मिली कि डाला के दाना मंडी के पास एक पुराने मकान में कुछ लोग बैठे हैं जो लूटपाट और चोरी करते हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर जाकर 5 लोगों को पिस्तौल 32 बोर के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरदास सिंह वासी बठिंडा, गगनदीप सिंह वासी मोगा, हरदीप सिंह वासी जगरांव, हरदीप सिंह वासी जगरांव, जगप्रीत सिंह वासी मोगा के रूप से हुई है। पांचों आरोपियों पर मेहिना थाने पर असलहा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। मंगलवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें