फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: मोबाइल की दुकान में तोड़फोड़, लाखों का सामान चोरी

Wed, 11 Nov 2026 05:41 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फगवाड़ा। मोटरसाइकिल सवार 15-20 युवकों ने एक मोबाइल दुकान में तेजदार हथियारों से तोड़फोड़ की। उन्होंने दुकान से 48 हजार रुपये की नकदी और लाखों रुपये के मोबाइल फोन चुरा लिए।
विज्ञापन

दुकान मालिक गुड्डू कुमार ने बताया कि उनकी नंगल कॉलोनी में विक्की मोबाइल शॉप नाम से दुकान है। उन्होंने कहा कि सोमवार शाम जब वह दुकान पर मौजूद थे, तभी मोटरसाइकिल सवार युवक आए। युवकों ने तेजदार हथियारों से दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। गुड्डू कुमार के अनुसार, हमलावर दुकान के गल्ले से 48 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल फोन लेकर भाग निकले। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है। गुड्डू कुमार ने पुलिस को बताया कि तोड़फोड़ करने वाले कुछ युवक मोहल्ले के ही हैं। मामला दर्ज पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें