फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: दामाद ने परिवार सहित ससुराल पक्ष पर किया हमला

Wed, 11 Nov 2026 05:38 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
ससुर को पेड़ से बांधकर पीटा, साले की अंगुली काटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। सुजानपुर क्षेत्र में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर एक दामाद ने अपने परिजनों के साथ मिलकर ससुराल पक्ष पर हमला कर दिया। इस हमले में विवाहिता के माता-पिता और दोनों भाई सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विवाहिता बिल्लो (28) के अनुसार, उसका पति अम्मु (30) शादी में मिली स्प्लेंडर बाइक से संतुष्ट नहीं था। वह लगातार बुलेट की मांग कर रहा था। दिवाली पर बिल्लो अपने बीमार बच्चे के साथ मायके अजीजपुर आई थी। उसने पति को लेने आने के लिए फोन किया तो अम्मु ने गाली-गलौज की और मायके पहुंचकर उसे पीटा। अगले दिन बिल्लो के पिता शफी मोहम्मद को रास्ते में रोककर पेड़ से बांधकर पीटा गया। बचाव में पहुंचे सालों और सास पर भी तेजधार हथियारों से हमला किया गया। घटना में विवाहिता के माता-पिता और दोनों भाई घायल हो गए। हमले में बिल्लो के भाई फरमान अली की अंगुली कट गई। मां जूना बेगम और अन्य परिजनों को भी चोटें आईं। सभी घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर घायल फरमान को अमृतसर रेफर किया गया है। थाना प्रभारी अरुण कालिया ने बताया कि थाना सुजानपुर पुलिस ने जमालदीन, अम्मु, जाफर, सलीम, सोनू, भाऊ और एक अज्ञात व्यक्ति सहित सात आरोपियों पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें