फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मिशन खाकी' को लड़कियों का मिला प्रोत्साहन, 164 ने करवाई रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कपूरथला। पंजाब पुलिस में 10334 पदों पर भर्ती के लिए कपूरथला जिला प्रशासन की ओर से शुरू किए गए ‘मिशन खाकी’ को भी लड़कियों का प्रोत्साहन मिला है। इसके अधीन 164 लड़कियों ने शारीरिक और लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। इनमें से 65 लड़कियां मौजूदा समय में जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न स्थानों पर विशेषज्ञों की देखरेख में प्रशिक्षण ले रही हैं।
विज्ञापन

डीसी कपूरथला विशेष सारंगल ने शुक्रवार को जिला रोजगार ब्यूरो दफ्तर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही लड़कियों से भविष्य संबंधी चर्चा की। लड़कियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि कपूरथला पूरे पंजाब में पहला जिला है, जहां पुलिस में कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, एएसआई की भर्ती के लिए नि:शुल्क शारीरिक और लिखित परीक्षा के लिए ‘मिशन खाकी कर हर मैदान फतेह’ कार्यक्रम शुरू किया गया है। मिशन खाकी के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद पंजाब पुलिस में भर्ती के लिए लड़कियों के उत्साह को सार्थक बताते हुए उन्होंने कहा कि भर्ती के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली लड़कियों को जिला प्रशासन हर संभव सहायता प्रदान करेगा। लड़कियों के साथ अपने प्रशासकीय अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि लड़कियों की तरफ से सुरक्षा बलों, अर्धसैनिक बलों और विभिन्न पुलिस बलों में निभाई जा रही भूमिका अन्य लड़कियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है।
बता दें कि जिला प्रशासन के नेतृत्व में युवक-युवतियों को पेशेवर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके तहत पुलिस लाइन कपूरथला, गुरु नानक खालसा कॉलेज सुल्तानपुर लोधी और भगवान महावीर जैन पब्लिक स्कूल फगवाड़ा में शारीरिक प्रशिक्षण के कैंप चल रहे हैं। इसके अलावा ई-सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है ताकि छात्र लिखित परीक्षा की तैयारी भी कर सकें। इस अवसर पर एडीसी विकास एसपी अंगरा, जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो प्रमुख नीलम महे, जीवनदीप सिंह, डॉ. वरुण जोशी, हरलीन कौर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें