मामून कैंट में तैनात सैन्य अधिकारी से थाना मामून पुलिस ने 18 एटीएम कार्ड बरामद कर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी एसआई करिश्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान करवलगवल, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश निवासी मामून कैंट छावनी में तैनात नायक शिवा मिश्रा के तौर पर हुई है।
मामून थाना प्रभारी करिश्मा ने बताया कि शिकायतकर्ता एसबीआई के डिप्टी मैनेजर अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में गैर कानूनी तरीके के साथ एटीएम से पैसे निकलवाने, एटीएम के शटर और सेंसर बाइकिंग के साथ छेड़खानी करने वाले व्यक्ति की सीसीटीवी फुटेज सौंपी थी। जांच में उक्त आरोपी सैन्य अधिकारी पाया गया। बैंक प्रबंधन द्वारा मिली जानकारी के आधार पर आर्मी जवान शिव मिश्रा पर मामला दर्ज कर 18 एटीएम कार्ड बरामद किए। फिलहाल आर्मी जवान फरार है। थाना प्रभारी ने बताया कि अमित नामक व्यक्ति ने आर्मी जवान को एटीएम कार्ड दिए थे, उसे भी मामले में आरोपी बनाकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आर्मी जवान के पकड़े जाने के बाद मामले का खुलासा होगा।