फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: जुर्म के दलदल में धंस रही पंजाब पुलिस, नशा तस्करी से लेकर लूटपाट और दुष्कर्म तक के लगे आरोप 

Tue, 01 Jun 2021 12:45 PM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

ऐसा नहीं कि निचले स्तर के मुलाजिम ही वर्दी के लिए धब्बा है, एसपी सलविंदर सिंह को भी दुष्कर्म के मामले में सजा सुनाई जा चुकी है।
 
विज्ञापन
पंजाब पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपराधियों पर नकेल कसने के लिए काम करने वाली पंजाब पुलिस खुद जुर्म के दलदल में धंस रही है। दुष्कर्म से लेकर लूटपाट और नशे की बिक्री में पंजाब पुलिस के मुलाजिमों की मिलीभगत इसकी पुष्टि कर रही है। बठिंडा में सीआईए स्टाफ के एएसआई द्वारा तस्करी के आरोप में काबू किए गए युवक की मां से दुष्कर्म की वारदात हो या फिर जालंधर में चौकी इंचार्ज द्वारा युवती के जरिये युवक को ब्लैकमेल कर फिरौती वसूलने की घटना, इन वारदातों ने साफ कर दिया कि खाकी पर दाग बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना काल में पुलिस के सराहनीय कार्यों पर इन ताजा घटनाओं ने पानी फेर दिया है। 

विज्ञापन


एक लड़की को भोले भाले लोगों के पास भेजकर दबिश देने और लाखों की वसूली करने के आरोप में जालंधर में चौकी इंचार्ज एएसआई कश्मीरी लाल और मोटर मैकेनिक रवि नाहर के साथ दो महिलाओं प्रभजीत कौर और गुरविंदर कौर को गिरफ्तार किया गया है। जबकि एक आरोपी कांस्टेबल परमजीत सिंह अभी फरार है। 


हाल ही में बठिंडा पुलिस की सीआईए स्टाफ के गुरविंदर सिंह पर एक महिला के बेटे को नशा तस्करी के मामले में फंसाते हुए उसे हवस का शिकार बनाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पंजाब में नशे के कारोबार में लिप्त रहे पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिछले तीन वर्षों में 50 पुलिसकर्मी बर्खास्त किए जा चुके हैं और 25 मुलाजिम सस्पेंड हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नशा तस्करी में लिप्त हैं कई पुलिसकर्मी

पंजाब के सबसे बड़े भोला ड्रग रैकेट में भी पंजाब पुलिस के कर्मचारी की बड़ी भूमिका सामने आई थी। पिछले साल अगस्त में तरनतारन में तैनात एएसआई जोरावर सिंह को इसलिए बर्खास्त किया गया था, कि उसका नशा करते हुए वीडियो वायरल हो गया था। हाल ही में फतेहगढ़ की एसएसपी अमनीत कौंडल की टीम ने नवजोत सिंह व रणवीर सिंह दो पुलिस मुलाजिमों को गिरफ्तार किया था, जिनकी जिम्मेदारी नशे के सौदागरों को काबू करने की थी, लेकिन वे खुद नशे के सौदागर बन गए। ऐसा नहीं कि निचले स्तर के मुलाजिम ही वर्दी के लिए धब्बा है, एसपी सलविंदर सिंह को भी दुष्कर्म के मामले में सजा सुनाई जा चुकी है।

ये हैं कुछ चर्चित मामले 
1.  फादर एंथनी के छह करोड़ गायब कर दिए थे  -
2019 में पुलिस ने जालंधर के फादर एंथनी के यहां पर दबिश दी तो 16 करोड़ की बरामदगी हुई, लेकिन पुलिस मुलाजिमों ने एसएसपी को गच्चा देकर 6 करोड़ की राशि गायब कर दी। इसमें चार मुलाजिमों को बर्खास्त किया गया, जिसमें एएसआई जोगिंदर सिंह, एएसआई राजप्रीत सिंह सन्नौर, एएसआई दिलबाग सिंह सांझ केंद्र पुलिस थाना सिविल लाइन व हवलदार अमरीक सिंह शामिल थे। 

2. कांस्टेबल गोपी वर्दी में करती थी मां के साथ तस्करी -  हाल ही में 3 मई को तरनतारन में तैनात पुलिस कांस्टेबल गुरजिंदर कौर गोपी को नौकरी से बर्खास्त किया गया। वह वर्दी में मां के साथ हेरोइन की डील करती थी। एसएसपी ध्रुमन एच निंबाले ने मामला सामने आने के बाद यह कार्रवाई की। 

3. अंडे चुराने के वीडियो ने किया शर्मसार - हाल ही में एक वीडियो में पुलिस मुलाजिम प्रितपाल सिंह एक रेहड़ी से अंडे चुराकर जेब में डालता दिखाई देता दिखा। मुलाजिम को सस्पेंड कर दिया गया। पंजाब पुलिस के हेडक्वार्टर को इस प्रकरण की सफाई ट्वीट कर देनी पड़ी।

4. शराब की पेटियां ही गायब कर दी टीम ने - कुछ दिन पहले सरहिंद सीआईए स्टाफ के एएसआई जगदीप सिंह व एएसआई सज्जन सिंह के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो ने मामला दर्ज किया था। उन  पर शराब तस्करी के मामले में आरोपी के नाबालिग बेटे को केस में फंसाने की धमकी देकर 20 हजार रुपये रिश्वत लेने और घर से स्कूटी उठाकर वापस करने के बदले पांच हजार रुपये वसूलने का आरोप था। यही नहीं, अवैध शराब की बरामद 37 पेटियां में से भी पुलिस मुलाजिम 15 डकार गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें